फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 13 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। 13 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले राजस्थान के पशु और पर्यावरण प्रेमी युवक का बुधवार को मेरठ पहुंचने पर कांवड़ मार्ग पर जोरदार स्वागत किया गया। युवक राजस्थान के टांक से केदारनाथ तक की पैदल यात्रा पर निकला हुआ है। सचिन गुर्जर नाम के युवक ने बताया कि वह पशुओं और पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से लोगों को संदेश देने के लिए 13 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकला है। जो केदारनाथ जाकर समाप्त होगी। युवक सचिन का बुधवार को कांवड़ मार्ग नहर पटरी पर स्वागत किया गया। सचिन ने बताया कि 13000 किलोमीटर की यात्रा पर निकले उसे आज 17 दिन हो गए हैं, जो प्रत्येक दिन 40 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें