फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का अधिकारी बताकर रचाई शादी, महिला की नहीं सुन रहे पुलिस ऑफिसर

Wed, 13 Dec 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
धोखे से की शादी
विज्ञापन
सेना का अधिकारी बताकर एक युवक ने शादी कर ली। नौकरी के अनुसार दहेज की मांग कर डाली। मामला पता चलते ही युवती ने पति को छोड़ दिया और उस पर दहेज मांगने, फर्जी आईडी दिखाकर धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत करने एवं धोखाधड़ी का मामला न दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार में धोखा, दिनभर कोर्ट में बैठा रहा प्रेमी, नहीं पहुंचीं प्रेमिका

ग्रास्त्रत्त् जड़ौदा पांडा निवासी प्रिया का आरोप है कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर के मोहल्ला गांधी कालोनी निवासी प्रशांत के साथ 24 जून 2016 को हुई थी। प्रिया ने आरोप लगाया कि प्रशांत ने आईडी दिखाकर खुद को सेना का एक अधिकारी बताया और उसके पिता से भारी भरकम दहेज की मांग की। शादी के लगभग एक माह बाद उसे पता चला कि प्रशांत सेना में कोई अधिकारी नहीं है। प्रशांत ने जो आईडी दिखाई थी वह फर्जी निकली। जिसका उसने इंटरनेट से सत्यापन भी कराया। यही नहीं उसके ऑफिस रिकार्ड से जानकारी की तो पता चला कि उसकी नियुक्ति अगस्त 2016 से है। जब प्रशांत को पता चला कि उसकी पोल खुल गई है तो उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अगस्त 2016 से ही वह अपने मायके में रह रही है। उसने प्रशांत एवं उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने आरोपी से मिलीभगत कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। धोखाधड़ी की धारा को भी हटा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार भी न हीं किया जा रहा है। उसे एक साल से पुलिस चक्कर लगवा रही है। कोर्ट में चार्जशीट तक दाखिल नहीं कर रही है। महिला थाना प्रभारी कल्पना त्यागी का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। शीघ्र ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें