फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद लगाए जय श्रीराम के नारे, एसडीएम ने चेतावनी देकर भगाया

Sat, 28 Dec 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जनपद में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे दिन मोर्चा संभाले रखा। नगर में जुमे की नमाज के दौरान भी अधिकारी गश्त करते रहे। स्वयं एसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जिस समय फूंस वाली मस्जिद पर जुमे की नमाज समाप्त हुई, उसी समय अनीस कुरैशी नामक एक व्यक्ति लाठी घुमाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वहां से निकला। इसे देखकर पुलिस चौकन्नी हो गई। तुरंत एसडीएम व सीओ ने उसे चेतावनी देकर वहां से भगाया। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। 

विज्ञापन


जुमे की नमाज को देखते हुए नगर की फूंस वाली मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रही। एसपी प्रताप गोपेंद्र, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ नगर में गश्त करते रहे। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 

एसपी ने बताया कि जनपद में पूर्ण शांति है। शहर इमाम एवं धर्मगुरुओं से बातचीत लगातार की जा रही है। अपील की जा रही है कि प्रशासन का साथ दें क्योंकि नागरिकता संशोधन अधिनियम में मुस्लिम वर्ग का कोई अहित नहीं है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा भी फूंस वाली मस्जिद पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी भी रही मुस्तैद
महिला पुलिसकर्मी भी मोहल्लों में गश्त करती रही। महिलाओं को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की अपील करती दिखी।

शहर इमाम ने शांति व अमन की अपील की
फूंस वाली मस्जिद में शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने जुमे की नमाज अदा कराई। उन्होंने लोगों से शांति, अमन से रहने की अपील की। यह भी कहा कि किसी के बहकावे में न आए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें