फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर युवक ने किया हंगामा

Tue, 06 Jun 2023 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बीमार पिता के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास भी किया। पता चलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। चिकित्सकों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर का रहने वाला एक युवक सोमवार शाम करीब सात बजे अपने बीमार पिता को मेडिकल इमरजेंसी लेकर पहुंचा। कुछ देर बाद युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक का कहना था कि डॉक्टर उसके पिता के इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं। आरोप है कि युवक ने डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज की, जिससे वहां पर भीड़ जमा हो गई। मेडिकल स्टाफ ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मारपीट पर उतारू हो गया। चिकित्सकों ने इसकी सूचना मेडिकल थाना पुलिस को दी। सूचना पर मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में डॉ. शशांक, डॉ. मनीष और डॉ. गरिमा की तरफ से तहरीर दी गई है। युवक नशे में बताया जा रहा है, इसलिए उसका मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं, युवक का कहना है कि चिकित्सक उसके पिता का सही से इलाज नहीं कर रहे थे। लापरवाही कर रहे थे। उसने किसी से अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें