युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
दौराला। स्थानीय रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 35 पर बुधवार दोपहर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या करने की जानकारी लोगों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव मोर्चरी भेज दिया।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक दौराला रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 35 पर पहुंचा। काफी देर तक युवक ट्रैक पर खड़ा रहा। दिल्ली से आ रही अंबाला पैसेंजर गेट नंबर 35 पर पहुंची तो युवक ने उसके सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी शनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव मोर्चरी भेज दिया। शाम के समय उसकी गर्दन झाड़ियों में पड़ी दिखी तो उसकी शनाख्त दौराला निवासी सतपाल (30) के रूप में हुई। रेलवे फाटक के नजदीक ही उसका घर है। गर्दन पुलिस ने बताया कि गर्दन कटकर झाड़ियों में जाकर गिर गई थी, जिस कारण शनाख्त नहीं हो सकी थी। संवाद