गोली लगने से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : KITHOR
वर्चस्व की जंग में गोली मारकर हत्या
खरखौदा। वर्चस्व को लेकर दो दिन बिजौली गांव में दो युवकों में कहासुनी के बाद भुगत लेने की धमकी दी गयी थी। उसकी घटना में सोमवार को एक युवक को दूसरे पक्ष ने हाइवे पर डीएवी कॉलेज के पास रोक लिया और तमंचों की बट से पिटाई कर गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी के बाद नाजुक होने पर निजी अस्पाल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पीड़ित द्वारा आरोपियों के खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार गांव बिजौली में रितिक उर्फ कल्लू पुत्र मुकेश व उज्जवल उर्फ पप्पू पुत्र शिवकुमार में वर्चस्व को लेकर रंजिश है। उज्जवल पक्ष ने दो दिन पहले रितिक को भुगत लेने की धमकी दी थी। पिता मुकेश के अनुसार सोमवार को उसक बेटा रितिक गांव के आकाश व सगुन के साथ बाइक द्वारा खरखौदा गया था। वापस लौटने के दौरान खरखौदा में डीएवी डिग्री कालेज के सामने उसे पीछे से बाइक पर आये गांव के ही उज्जवल पुत्र शिवकुमार व अंकुर पुत्र देशराज ने रोक लिया। गाली गलौज करते हुए उज्जवल ने तमंचे से रितिक पर हमला बोल दिया। उसके बाद उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रितिक को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। जहां देर रात रितिक की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपी उज्जवल व अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तुरंत ही घायल को अस्पताल भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तुरंत ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। - मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा।