फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में पहलवानों ने की कुश्ती

विज्ञापन
खिवाई कस्बे में मां शाकुम्भरी देवी के मेले पर आयोजित दंगल में दांव लगाते पहलवान। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
मेले में पहलवानों ने की कुश्ती
विज्ञापन

सरूरपुर। क्षेत्र के कस्बा खिवाई स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में लगे चार दिवसीय मेले में रविवार को श्रृद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। मेले के दूसरे दिन हजारों लोगों ने पहुंच कर माता के दरबार में माथा टेका। रविवार को देवी के मंदिर पर लगे मेले में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मां के मंदिर में श्रद्धालुओं ने मन्नते मांगी। जबकि मेला परिसर में लगी दुकानों से महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान दंगल में पहलवानों ने खूब दम दिखाया। दंगल में मेरठ, दिल्ली, मथुरा, आगरा, हरियाणा, मुजफ्फरनगर के पहलवानों ने कुश्ती की। कई पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल में इनामी कुश्ती सलमान दिल्ली व शहजाद मुजफ्फरनगर के बीच बराबरी पर छूटी। इस दौरान दंगल में कुश्ती देखने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान दंगल में देशपाल पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

महिलाओं से चैन लूटी
सरूरपुर। मंदिर पर लगे मेले में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन चोरी कर ली गई। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित महिला कैथवाड़ी निवासी वंदना पत्नि राकेश ने बताया वह मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ाने के लिये लिये जैसे ही आगे बढ़ी तभी गले से भीड़ में किसी ने सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। कपसाड़ निवासी राखी पत्नि कोमल शर्मा के गले से भी चोरों ने मंगलसूत्र छीन लिया। इस के अलावा अन्य कई महिलाओं के गले से भी सोने के मंगलसूत्र चोरों ने साफ किए। पीड़ित महिलाएं पुलिस कैंप कार्यालय पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी सुनकर अनसुना कर दिया। आरोप है कि पीड़ित महिलाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें