गणेशपुर फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में मवाना मार्ग पर स्थित सांवरिया फार्म हाउस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मंदिर पाल सिंह रहे। मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वां जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसे यादगार बनाने में अपना योगदान दें।
इसमें समाज को जोड़ने वाले विविध रचनात्मक कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी केवल भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता हैं। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रही है। कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है। कानून व्यवस्था देखकर आज बहन बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।उन्होंने फार्म हाउस का उद्घाटन किया। संचालन विपेंद्र सुधा वाल्मिकी ने किया। इस मौके पर बिजनौर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी, भारतवीर गुर्जर, मदनपाल सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।