फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट से पीटा, घायल

Sun, 01 Mar 2020 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के सिर पर तमंचे की बट से हमला बोल दिया। महिला के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया।

विज्ञापन


महिला शनिवार को घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला खालिद महिला के घर पहुंचा। जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से गोली मारने की धमकी दी और कमरे में खींचकर ले गया। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की।

पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने महिला के सिर में तमंचे की बट से कई वार किए। महिला खून से लथपथ होे गई। आसपास के लोग महिला के घर के बाहर पहुंचे तो आरोपी फायरिंग कर भाग निकला। सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला के परिजनों ने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी खालिद उर्फ लेफ्टी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें