फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमी के साथ रह रही महिला ने पति संग जाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। प्रेमी के साथ रह रही महिला ने पति को फोन कर बुलाया। लेकिन उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया। घंटों ड्रामा चला। बाद में महिला के मायके वाले महिला को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन



रुस्तमपुर थाना कटघर मुरादाबाद निवासी महिला का बहसूमा निवासी समसपुर के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ। जो बाद में प्यार में बदल गया। दो दिन पहले महिला ससुराल से प्रेमी के यहां पहुंच गई। जो प्रेमी के साथ रह रही थी। तबीयत खराब होने पर प्रेमी ने उसे इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से महिला ने अपने पति को मेसेज कर दिया। पति मवाना पहुंचा तो महिला ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया तथा प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। महिला के मायके वालों को सूचना दी गई। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। घंटों चले ड्रामे के बाद महिला मायके वालों के साथ जाने के लिए तैयार हुई। पुलिस ने महिला को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया। महिला की शादी को नौ साल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें