फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने लगाया पायदान जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के आश्रम वाली गली निवासी फिरोजा ने पूर्व पति पर घर में रखे लगभग 200 पायदान में पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। फिरोजा ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है लेकिन पूर्व पति उससे रंजिश रखता है और जान से मारने की धमकी देता है। बृहस्पतिवार देर रात वह उसके घर में घुस आया और वहां रखे पायदानों में आग लगा दी। इस कारण उसे पांच हजार रुपये का नुकसान हो गया। वह पायदान बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। पीड़िता ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें