फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने चार आरोपियों पर लगाया हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के शीश महल में चार आरोपियों पर एक महिला व उसके परिवार पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रजत, अभय, निशांत व एक अन्य पर मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। महिला ने आरोपी अभय पर अर्द्धनग्न होकर हंगामा करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शीशमहल निवासी पीड़िता ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार शाम वह अपने भाई के साथ कचहरी स्थित कार्यालय में पूजा करके घर लौटी थीं। इस दौरान आरोपी रजत के घर के बाहर दीपावली की सजावट में आग लगी हुई थी। उन्होंने अपने भाई की मदद से आग बुझाई और आरोपी को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि रजत और उसके साथ रह रहे अभय ने आग बुझाने के बजाय उन पर ही आग लगाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी लोहे की रॉड लेकर आ गए और जबरन उनके घर में घुस गए। पीड़ित परिवार ने कमरे में घुसकर जान बचाई। आरोप है कि रात करीब 11 बजे दोनों आरोपी अपने अन्य साथी निशांत शर्मा उर्फ बुलबुल और एक अज्ञात युवक के साथ उनके घर पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके घर के गेट पर लात मारनी शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें