फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
रुद्रा में खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं। (स्त्रोत रुद्रा) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय खेलोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सभी विजेता छात्र छात्राओं को पदक त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ शिवानी सिंह, उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, मार्केटिंग हैड साजन काकरान और खेल अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। खेलोत्सव के तीसरे दिन लंबी कूद में मानवी, तान्या व सुभाना, गोला फेंक में वसीम, आदित्य व मयंक भास्कर, गैटिंग रेडी फोर स्कूल में जैद, शिवांश व वान्या, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में जोया, पंछी पोसवाल व विदुषी कश्यप, बनाना रेस में इब्राहीम, प्रिंस व आदर्श व मान्या, मार्बल एंड स्पून रेस में अन्वी, प्रथम व आरव, मेडिसिन बॉल थ्रो में लाजी रिजवी, ईशाव शान सैफी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेलोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने पर कक्षा प्री नर्सरी से विराज व ईशानी, कक्षा नर्सरी से मान्या व आयुष, कक्षा एल के जी से हिफ्जा व आदर्श, कक्षा यू के जी से पल्लवी व प्रतीक, कक्षा एक से जय, कक्षा दो से वान्या व जैद सैफी, तीन व चार से जोया व अब्दुल समद, कक्षा पांच व छह से कनिष्का व असब, कक्षा सात व आठ से रश्मिता व उवेश और कक्षा नौ व दस से लकी व दिव्या को चैंपियन चुना गया। विजेताओं को अतिथियों ने मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन हिमांशु पूनिया तथा निधि त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें