फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल पुरस्कार प्राप्त करती छात्राएं स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीता दुबलिश रहीं। अध्यक्षता कुसुम रस्तोगी ने की। अति विशिष्ट अतिथि मीनू रस्तोगी और सारिका रस्तोगी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संचालन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अक्षिता और तृतीय वर्ष की छात्रा लुबना ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय की वर्ष 2026-27 की चैंपियन आयुषी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नीता दुबलिश ने कहा कि छात्राएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेल भावना उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकती है। क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें