मेरठ। जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान शनिवार को मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद की ओर से ईस्टर्न पेरीफेरल के रास्ते जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को इंस्टर्न पेरीफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे ले जाया जाएगा। कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरीफेरल से ग्रेटर नोएडा के सिरसा टोल से नीचे उतरकर डाढा गोलचक्कर से सुपरटेक गोलचक्कर से दाहिने मोड़कर गलगोटिया विवि के सामने डबल सर्विस रोड से होते हुए जेवर में रन्हेरा पुलिस चौकी के मेरठ की पी-7 पार्किग में ले जाया जाएगा। ब्यूरो