फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सऊदी अरब से लौटे युवक के साथ पत्नी ने जाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव निवासी तारिक पुत्र वकील चार साल सऊदी अरब में काम करने के बाद अपने घर लौटे। घर लौटे पति के साथ पत्नी ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तारिक ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले सरधना के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद रोजगार के लिए पह सऊदी अरब चला गया। तारिक ने वहां मेहनत करके पैसा कमाया। युवक की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। युवक के अनुसार, जब वह सऊदी अरब से लौटकर पत्नी को लेने ससुराल गया तो पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने सऊदी अरब में कमाए गए पैसों की मांग की और पैसे न देने पर युवक उसके साथ जाने से मना कर दिया। तारिक ने कहा कि उन्होंने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी ने किसी की नहीं सुनी। मंगलवार को पीड़ित ने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें