फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खेतों में पानी भरने से तैर गई गेहूं की फसल

विज्ञापन
मोदीपुरम- दौराला क्षेत्र में तेज हवा व बारिश के कारण खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को हुआ नुकसा
विज्ञापन
- कटाई वाले खेतों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
विज्ञापन

- बारिश के बाद दिन का तापमान हुआ कम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। बारिश और आंधी गेहूं की फसल के लिए आफत बनकर बरसी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पानी में तैर गई। जहां पर गेहूं की कटाई हो गई और खेत में फसल कटी पड़ी है वहां ज्यादा नुकसान है। एक सप्ताह में दो बार आयी आंधी और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी।
वेस्ट यूपी में एक सप्ताह में दो बार आयी आंधी और बारिश ने गेहूं और आम की फसल को चौपट कर दिया है। किसानों की तैयार फसल पर मौसम की मार के चलते उत्पादन पर भी असर दिखाई देगा। देर रात आयी अचानक आंधी की रफ्तार और बारिश ज्यादा होने के चलते फसल को नुकसान हो गया। आम की फसल को भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से कम हो गया तापमान
पिछले तीन दिन से तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था। तापमान के बढऩे के कारण दिन गर्म हो रहा था और रात में भी तापमान में बढोतरी हो रही थी। मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। बारिश के बाद मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। 168 से गिरकर 107 दर्ज किया गया। जबकि शहर में गंगानगर 125, जयभीमनगर 89, पल्लवपुरम 116, बेगमपुल 185, दिल्ली रोड 190 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते फिर से आंधी और बारिश आयी है। आंधी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी की फसलों भी नुकसान पहुंचा है। तापमान में गिरावट आयी है, लेकिन गेहूं और आम की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें