मेरठ। सेना की पश्चिमी कमान ने मंगलवार को 73वां स्थापना दिवस मनाया। पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने ‘वीर स्मृति’ में पुष्पचक्र चढ़ाकर कमान के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम को मेरठ यूनिट में भी लाइव देखा गया। कमान की स्थापना 1947 में दिल्ली एंड ईस्ट पंजाब कमांड के तौर पर हुई थी। इसके बाद जनवरी 1948 में इसे बदलकर ‘वेस्टर्न कमांड’ कर दिया गया। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद वेस्टर्न कमांड से अलग कर नार्दर्न कमांड बनाया। वहीं, 1985 में पश्चिमी कमान का मुख्यालय चंडीगढ़ आ गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल ने वेब पोर्टल लांच किया। ये वेब पोर्टल वेटरंस के लिए भी सहायक होगा। ब्यूरो