एक माह की बंदी के बाद हरिद्वार से छोड़ा पानी बुधवार को जानी तक पहुंचा।
- फोटो : SARDANA
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र तक गंगनहर में बुधवार दोपहर पानी आ गया। जिससे किसानों को राहत मिली। पिछले एक माह से गंगनहर की सफाई को लेकर हरिद्वार से पानी बंद किया हुआ था। जिसके चलते पानी न होने से रजवाहे भी सूखे पड़े थे। किसानों को फसलों की सिंचाई में समस्या आ रही थी। सफाई के बाद दिवाली पर हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ने शुरू किया गया। बुधवार दोपहर में जानी, सरधना क्षेत्र तक नहर में पानी पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अनुसार अभी गंगनहर में पानी का लेबल सही होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। वहीं, अभी कुछ रजवाहों में सफाई कार्य चल रहा है।