सरधना नगर के पांडुशिला रोड पर फटी पाइप लाइन को ठीक करता कर्मचारी
- फोटो : SARDANA
सरधना। बिनौली रोड पाण्डुशिला रोड पर रविवार दोपहर पानी की पाइप लाइन फटने के कारण रास्ते में जलभराव हो गया। पाइप लाइन मरम्मत के लिए पालिका ने पूरे दिन रास्ता बंद रखा। पांडुशिला रोड पर कई महीनों से रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। रविवार को ठेकेदार द्वारा जलभराव की समस्या से निजात के लिए जेसीबी द्वारा नाली खोदाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी बीच जेसीबी के द्वारा पानी की फाइप लाइन टूट गई। जिसके बाद पूरे रास्ते पर पानी भर गया। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित कर दी। जिसके बाद ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई बंद की गई। जलभराव के चलते रास्ते को बंद कर दिया। मशक्कत के बाद शाम तक पाइप लाइन की मरम्मत हो सकी। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों के पानी मिल सका। हालांकि जलभराव से राहगीरों को परेशानी होती रही।