2ए - फतेहपुर प्रेम में तटबंद का कार्य देखते बाबा बूटा सिंह। (हस्तिनापुर)
- फोटो : MAWANA
गंगा का जलस्तर हुआ सामान्य
हस्तिनापुर। गंगा का जल स्तर सामान्य होने के बाद भी कार सेवक तटबंध को दुरुस्त करने में लगे हैं। लगभग दो सप्ताह पूर्व अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया था। जिससे गंगा ने तटबंध को क्षतिग्रस्त कर दिया था। परंतु कारसेवा भूरी वालों के निर्देशन में तटबंध पर चल रहे लगातार कार्य से ज्यादा क्षति नहीं हो सकी थी। अब जलस्तर सामान्य होने के बाद भी तटबंध को ठीक करने का कार्य लगातार चल रहा है। सोमवार को बाबा बूटा सिंह ने बताया कि हम तटबंध को बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले और बाबा जगतार सिंह भूरी वालों के निर्देशन में मजबूत कर रहे हैं।