फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चार घंटे तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 11 केवी हापुड़ रोड फीडर की क्षमतावृद्धि के चलते आज मंगलवार को 33 केवी लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड और विकासपुरी बिजलीघर क्षेत्र की बिजली चार घंटे तक गुल रहेगी। 11 केवी के नए फीडर को संचालित करने के लिए दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते लिसाड़ी रोड, श्याम नगर, तारापुरी, विकासपुरी, प्रह्लाद नगर, भूमिया पुल, किदवई नगर, अहमद नगर, सराय बहलीम, पूर्वी इलाही बख्श, खुशहाल नगर, मुमताज नगर, अबरार कालोनी, शौकत कॉलोनी, समर गार्डन आदि क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों को बिना बिजली रहना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें