मेरठ। टीपीनगर प्रभाग नागरिक सुरक्षा की ओर से टीपीनगर के शिव मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्डन पदाधिकारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ वार्डन नरेंद्र सिंह मलिक रहे। कार्यक्रम में प्रभागीय वार्डन राजकुमार खत्री, उप प्रभागीय वार्डन संजय कुमार गर्ग, स्टाफ अधिकारी वीरेंद्र मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद