फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाली ट्रेनों की लंबी हो गई प्रतीक्षा सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले क्षेत्र के यात्रियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। जब वह आरक्षण के लिए जाते हैं तो 50 से अधिक वेटिंग ट्रेनों में मिल रही है। इस कारण वह त्रिवेणी में स्नान के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर बढ़ रही है कि किसी भी स्टेशन से उन्हें ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है। आस्था के चलते वह प्राइवेट बसों में महंगा सफर करने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के गांव चामरोध निवासी ऋषिपाल मावी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लगातार आरक्षण के लिए सीएससी केंद्रों के धक्के खा रहे हैं, परंतु प्रयागराज जाने के लिए उनका आरक्षण नहीं हो रहा है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों काफी भीड़ का सामना यात्रियों को करना पड़ रहा है। ट्रेनें पूरी तरह से फुल हैं। कई ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 से 125 तक के पार पहुंच गई है।
विपिन चौधरी ने बताया कि प्रयागराज में त्रिवेणी की धारा लाखों लोगों की आस्था से जुड़ी है, इसलिए यहां आसानी से पहुंचने के लिए रेलवे को यात्रियों की संख्या के आधार पर ट्रेनों का संचालन करना चाहिए।
विज्ञापन

सराय खादर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ महाकुंभ मेले में जाने की इच्छा है, लेकिन किसी भी ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। इससे प्रयागराज नहीं जा पा रहे हैं। मवाना निवासी गोपाल शर्मा ने बताया कि कुंभ मेले को लेकर रेलवे ने पर्याप्त ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। मेरठ से जाने वाली ट्रेनों की संख्या बेहद कम है। ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है। प्रतीक्षा सूची काफी लंबी है। काफी मुश्किल हो रहा है। महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने पर लोग निजी वाहनों और टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों का सहारा ले रहे हैं। जिसमें उन्हें कई गुना अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें