फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घटना का खुलासा होने तक खंडित मूर्तियां नहीं हटाएंगे ग्रामीण

Sat, 10 Jan 2026 08:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मंदिर में लगी आग के प्रकरण में सीओ गांव वालों से बात करते हुए। (फलावदा)
विज्ञापन
मंदिर में आग की घटना का दो दिन बाद भी खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर लिया निर्णय
विज्ञापन

सीओ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, ग्रामीणों के बयान दर्ज किए
का खुलासा करने में पुलिस दो दिन बाद भी नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। गांव महलका के शिव मंदिर में शुक्रवार को आग लगने से दरवाजे व मंदिर का सामान जल गया था। मूर्तियां भी खंडित हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने मंदिर में पंचायत कर निर्णय लिया जब तक घटना का खुलासा नहीं होगा खंडित मूर्तियां मौके से नहीं हटाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर में आग लग जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था ग्रामीणों ने हंगामा किया था। शनिवार को सीओ पंकज लवानिया व थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास कैमरे देखे लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली। आक्रोशित लोगों ने पंचायत कर घटना के खुलासे की मांग करते हुए कहा कि जब तक घटना का खुलासा नहीं होंगा खंडित मूर्तियां मंदिर से नहीं हटाई जाएंगी। सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में मंदिर समिति और गांव के लोगों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें