ग्रामीणों ने पकड़ा दस फिट का अजगर
मवाना रोड उल्देपुर गांव में दोपहर ईंख के खेत में ग्रामीणों को अजगर दिखाई दिया। ग्रामीण अजगर को पकड़कर गांव में ले आए। डीएफओ का नंबर न उठने पर ग्रामीणों ने अजगर को वापस जंगल में छोड़ दिया। इंचौली थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव स्थित पीर वाले जंगल में मनवीर सिंह का ईंख का खेत है। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने ईंख के खेत में अजगर देखा। जानकारी पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। वह अजगर को पकड़कर गांव में ले आए। ग्रामीण कुलवीर की माने तो उन्होंने डीएफओ कई बार फोन मिलाया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब दस फिट थी। वजन बीस किलो से ज्यादा था। कई घंटे तक वन विभाग की टीम न पहुंचने पर ग्रामीणों ने अजगर को वापस जंगल में छोड़ दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/