10ए-लखनऊ में ऊर्जा मंत्री को प्रार्थना पत्र देते हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक। (मवाना)
- फोटो : MAWANA
विधायक खटीक ने की ऊर्जा मंत्री से विद्युत विभाग की शिकायत
मवाना। हस्तिनापुर विधायक शुक्रवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से मिलकर विद्युत विभाग द्वारा काटे जा रहे कनेकशन व सौभाग्य योजना के तहत नगर में लगाए जा रहे मीटरों में गड़बड़ी की शिकायत की है।
विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया। जिसमें हस्तिनापुर विधानसभा में विद्युत विभाग द्वारा गलत तरीके से विद्युत कनेक्शन काटे जाने, कर्मियों द्वारा सौभाग्य योजना के मीटर के आने वाले बिल में गड़बड़ी की बात कही। उन्होंने बताया कि लोगों पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की। मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उन्हें शीघ्र जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।