फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में सुनवाई न होने से पीड़ित आत्मदाह की चेतावनी दी, परिवार के साथ गांव छोड़ने की भी बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट मामले में सुनवाई न होने से पीड़ित आत्मदाह की चेतावनी दी, परिवार के साथ गांव छोड़ने की भी बात कही
विज्ञापन

सरधना। जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों द्वारा मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित के ही खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की गई है। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई करती है तो वह परिवार के साथ गांव छोड़ देगा और एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगा।
गांव अटेरना निवासी संजू पुत्र कुंवरपाल ने रविवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि 16 जून को उसका चचेरे भाई कैलाश व पुष्पेंद्र पुत्र कृपाल से भूमि संबंधी विवाद हो गया था। जिसमें उसके साथ मारपीट की गई और उसका पैर तक तोड़ दिया गया। वहीं, कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने उसके ही खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजू ने शिकायती पत्र में चेतावनी दी कि यदि उसकी थाना पुलिस सुनवाई नहीं करती है और एक पक्षीय कार्रवाई करती है तो वह गांव से परिवार समेत पलायन कर जाएगा और एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगा।
इस मामले में सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह थानाध्यक्ष से जानकारी कर मामले में जांच कर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें