इमरान एडवोकेट मर्डर के 50 50,000 के इनामी को पुलिस ने जेल भेजा जिसमें उमरदीन उर्फ अमर गुल्लू उर्फ गुलजा
- फोटो : SARDANA
सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी एडवोकेट इमरान हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
सरधना के घोसियान मोहल्ले में कुछ माह पूर्व एडवोकेट इमरान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ने 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में कई आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि दो मुख्य आरोपी गुल्लू उर्फ गुलजार व अमर उर्फ अमरदीप पुत्र मुमताज फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को दोनों की हाल लोकेशन कोलकाता में मिल रही थी।