फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव बालियान बोले, बसपा के इन दो पूर्व विधायकों ने कराया सहारनपुर दंगा

Tue, 30 May 2017 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सहारनपुर में हुआ था भारी बवाल
विज्ञापन
बरेली में केंदीय जल संसाधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि सहारनपुर दंगा कराने में बसपा के दो विधायकों का हाथ है। दोनों ने सुनियोजित तरीके से दंगा कराने के लिए भीम आर्मी को फंडिंग की। उन्होंने बसपा के पूर्व विधायक एमएलसी का नाम लेकर कहा कि बसपा का पूर्व एमएलसी पश्चिमी यूपी का बड़ा खनन माफिया हैं। वह 10 साल से अवैध खनन का कारोबार कर रहा है। सरकार सबूत इकट्ठा कर रही है। आरोप साबित होने पर दोनों पूर्व विधायकों समेत जो भी दोषी मिलेगा, उनको हर हाल में जेल जाना होगा। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सहारनपुर में मायावती को सभा करने की अनुमति देना बड़ी प्रशासनिक चूक थी। अगर वहां का प्रशासन राहुल गांधी की तरह मायावती को भी जाने से पहले ही रोक लेता तो अब तक स्थिति कंट्रोल हो गई होती। बड़े जातीय संघर्ष के लिए स्थानीय इंटेलीजेंस को जिम्मेदार ठहराते हुए डा. बालियान ने कहा कि वह पूरी तरह फेल साबित हुई। इसी के चलते डीएम एसएसपी को सस्पेंड करना पड़ा। 
विज्ञापन

'आजम खां ने मुजफ्फरनगर दंगा कराया था'

राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान
पश्चिमी यूपी में सपा सरकार के समय मुजफ्फरनगर दंगे के पीछे डा. बालियान ने खुले तौर पर पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां का हाथ बताया। कहा कि आजम खां ने मुजफ्फरनगर दंगा कराया था और बसपा के दो पूर्व विधायकों ने सहारनपुर दंगा कराकर पश्चिमी यूपी को जातीय और सांप्रदायिक संघर्ष में ढकेल दिया है। इससे विकास के काम रुक गए हैं लेकिन योगी सरकार इन सब पर बहुत जल्द काबू पा लेगी। दंगे की जांच गहन स्तर पर चल रही है। कई लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। दोषियों को हर हाल में जेल जाना होगा। केरल में कांग्रेसी नेता बीफ पार्टी के आयोजन पर कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। इसमें शामिल व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें