दौराला - दौराला में महर्षि कश्यप की जयंती मनाते लोग। स्रोत स्वयं
दौराला। कस्बे में रविवार को महर्षि कश्यप की जयंती पर सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। आयोजन भारतवीर के नेतृत्व में किया गया। सभी ने महर्षि कश्यप के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप त्याग, तपस्या और सृजन के प्रतीक रहे हैं। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं। सभी ने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान सचिन उपाध्याय, अनिल कश्यप, मुकेश कश्यप, संजीव, सचिन पराशर, नीतू प्रजापति, भव्य, मोहित आदि मौजूद रहे।