फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक्सप्रेसवे के तीव्र मोड़ पर रेलिंग से टकराकर पलटा ट्रॉला, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते रेलिंग से टकराकर ट्रॉला पलटने के कारण पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर ट्रॉले को एक्सप्रेसवे से नीचे उतरवाकर जाम खुलवाया। एक्सप्रेसवे पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


बुधवार देर रात राजस्थान से पुराने टायर लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा ट्रोला एक्सप्रेसवे स्थित गोल चक्कर मोड़ पर कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया। ट्रॉले में भरा पुराने टायरों का मलवा एक्सप्रेसवे पर फैल गया। दिल्ली से मेरठ आने वाली सड़क पूरी तरह बंद हो गई। हादसे में ट्रॉला चालक हिमांशु और परिचालक रवि घायल हो गए। पुलिस ने कुछ वाहनों को एक्सप्रेसवे से मोदीनगर जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया। पुलिस ने घायल चालक और परिचालक को उपचार के लिए भेजा। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि एक्सप्रेसवे के तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रॉला पलट गया था। चालक और परिचालक को उपचार के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें