फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान से शान से लहराता है तिरंगा : कैप्टन सविता चौधरी

विज्ञापन
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर काॅलेज दबथुवा में एनसीसी कैडेट ने तिरंगा रैली निकाली। संस्थान
विज्ञापन
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा के प्रांगण में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का आयोजन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती और एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर दबथुवा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, देश के अमर शहीदों की जय और हर घर तिरंगा के नारे लगाते हुए चल रही थीं। कैडेट्स का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। रैली को देखकर ग्रामीणों में भी देशभक्ति का जोश भर गया। लोगों ने कैडेट्स के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि देश के अमर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज तिरंगा शान से लहरा रहा है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार, प्रिंसी, संजीव कुमार, अनिरुद्ध सिंह और रश्मि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें