फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान से ही आज शान से लहराता है तिरंगा : कैप्टन सविता चौधरी

विज्ञापन
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाली। संस्थान
विज्ञापन
सरधना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। आयोजन 22 यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर और प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋजु रावत के निर्देशन में हुआ। प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती और एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। प्रधानाचार्य भारती ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि देश की आजादी शहीदों के अतुलनीय बलिदान का परिणाम है। उन्हीं के कारण आज तिरंगा गर्व से लहराता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वह देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं और अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें