फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पिलाई गई कृमिनाशक दवा

विज्ञापन
सरधना। मंढियाई में कृमि नाशक दवा पिलाती आंगनवाड़ी कार्यकत्री। संवाद
विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को कृमिनाशक दिवस मनाया गया। एल्बेंडाजोल दवा से वंचित रह गए बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राशिद अली ने बताया कि जो बच्चे 11 अगस्त को अनुपस्थित या अस्वस्थ होने के कारण दवा नहीं ले सके थे, उन्हें यह दवा दी गई। 1 से 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को यह दवा क्षेत्र के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में पिलाई गई। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा के सेवन से बच्चों के पेट में मौजूद कृमियों का नाश होता है, जिससे उनमें खून की कमी, कुपोषण और चिड़चिड़ेपन की समस्या दूर होती है। दवा से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को दवा जरूर दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें