परीक्षितगढ़- नगर में किन्नर यात्रा निकालते हुए।
परीक्षितगढ। भैया दूज पर्व पर बुधवार को क्षेत्र के किन्नर समाज ने घंटा यात्रा निकाल कर मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना कर घंटा चढ़ाकर भाइयों की दीर्घायु की कामना की। इससे पूर्व किन्नर सुनीता मुन्नी के नेतृत्व में डीजे ढोल के साथ घंटा यात्रा नगर में निकली पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। पुजारी पंडित कृष्णा ने किन्नरों का तिलक कर विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। और किन्नर ने हनुमान मंदिर में घंटा चढ़ाया। वहीं संयुक्त व्यापार संघ के सचिन अग्रवाल, गौरव गर्ग, कपिल वाल्मीकि, अतुल अग्रवाल डॉ. सलीम अख्तर, दीपक राजवंशी, मोनू आदि ने किन्नरों को पट्टा पहनाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर किन्नर सुनीता, मुन्नी, शारदा, तनु, शीना, मनीषा, आयना आदि किन्नर मौजूद रहे।