संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरधना में चल रहे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने प्रतिभागी शिक्षकों को शपथ दिलाई और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस प्रशिक्षण में करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रथम बैच के प्रतिभागियों को बीआरसी केंद्र पर डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक तरुण गुप्ता और सोनू कुमार ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनके प्रश्नों का समाधान किया।
इस दौरान नागेंद्र कुमार, जाकिर मलिक, शाहनियाज खान, साहिब सैफी, अनस, इरफान, संदीप पाटिल, रामकुमार, अमित और बबीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।