फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ के व्यापारियों ने एसपी देहात का किया घेराव

विज्ञापन
परीक्षितगढ़ थाने पर एसपी देहात का घेराव करते व्यापारी
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। कसबे में हो रही लगातार चोरियों के मामले में व्यापारियों में रोष व्याप्त है। बुधवार देर रात को एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा थाने पहुंचे। इसी दौरान संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष व पदाधिकारी थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए एसपी देहात का घेराव किया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में सर्राफा व्यापारी कमल सिंघल की दुकान से लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी हुए थे। लेकिन व्यापारी लगातार पुलिस से चोरी के खुलासे के लिए घूम रहा था। इसके बाद चोरों ने गुड्डू मारवल की दुकान से एक लाख 20 हजार रुपये गल्ला तोड़कर चोरी कर लिए थे। संयुक्त व्यापार अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों के साथ में थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बुधवार देर रात करीब 10 बजे एसपी देहात राकेश मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह मय फोर्स के साथ थाने पहुंचे। व्यापारियों को जानकारी तो व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, पंकज मित्तल, गौरव गर्ग, कमल सिंघल, कपिल लौहरे आदि लोगों ने एसपी देहात का घेराव किया। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष विजय कुमार राय अपनी मनमानी कर रहे है। व्यापार संघ के पदाधिकारी के साथ अभ्रदता करते है। नाराज व्यापारियों ने दुकान की चाॅबी एसपी देहात को सौंपने की बात कही। एसपी देहात ने व्यापारियों को समझाया कि किसी भी व्यापारी के साथ कोई भी सम्मान में कमी नहीं होगी। तभी हस्तिनापुर ब्लाक के प्रमुख नितिन प्रधान ने एसपी देहात के सामने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि थाना पुलिस निद्रोष लोगों को जबरन उठाकर अवैध वसूली कर रही है। तीन एसआई गांवों में बड़ी बाइकों को लेकर पटाखों की आवाज निकालते हुए सड़कों पर दौड़ा रहे है। एसपी देहात ने तत्काल में थानाध्यक्ष ने उक्त दरोगाओं का नाम नोट कर कार्रवाई करने का आश्वसन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाने पर एसपी देहात का घेराव करते व्यापारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें