फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मीटर तक व्यापारी बदमाशों की बाइक के साथ घसीटता चला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
500 मीटर तक व्यापारी बदमाशों की बाइक के साथ घसीटता चला गया
विज्ञापन

मेरठ। थापरनगर में लूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार रात फिर दो बदमाशों ने एक व्यापारी से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। 500 मीटर तक बदमाशों की बाइक के साथ व्यापारी घसीटता चला गया, लेकिन उसने बदमाशों को नहीं छोड़ा। खुद की घेराबंदी होने पर बदमाशों ने बाइक छोड़ी और वहां से भाग गए।
मोदीनगर निवासी व्यापारी अजीत सदर बाजार क्षेत्र के थापरनगर की गली नंबर-3 में रिश्तेदार के यहां पर आया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने अजीत से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन नहीं छोड़ा। व्यापारी ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश का गिरेबान पकड़ लिया और वह बाइक के साथ घसीटता चला गया। व्यापारी के शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी की तो बदमाश बाइक छोड़ वहां से भाग गए। छीनाझपटी में अजीत को चोट आई है। एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में ले लिया। थापरनगर के लोगों ने पुलिस से कहा कि चार दिन पहले भी सराफा व्यापारी धनपाल जैन से चार लाख रुपये की लूट हुई थी। इससे पहले एक युवक से मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। लोगों ने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफीस की निकली बाइक
एसओ के मुताबिक बाइक का रजिस्ट्रेशन नफीस निवासी देहलीगेट के नाम पर है। नफीस की तलाश में देहलीगेट में दबिश दी, लेकिन उसका अता पता नहीं लगा। सीओ सदर कैंट संजीव देशवाल का कहना है कि मोबाइल नहीं लूटा गया। पीड़ित से पुलिस ने बात की है, वह तहरीर देने को तैयार नहीं है। कुछ लोग इसे हादसा भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें