फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, होटल में ले जाकर बनाई अश्लील वीडियो

Wed, 03 May 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
मेरठ में शहर के एक कॉलेज की एमए की छात्रा से एक होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत में आरोप लगाया कि एक युवक दो साल से उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। शादी की जिद की तो युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे जान से मारने के इरादे से नशीला पदार्थ देकर रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

छात्रा के साथ दुष्कर्म
टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी टीपी नगर क्षेत्र के ही एक युवक से जान पहचान हो गई थी। युवक प्रेम प्रसंग के चलते उसे शादी करने का झांसा देता रहा। इस बीच युवक उसे बेगमपुल के पास एक होटल में ले गया। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके बाद युवक शादी करने की बात कहकर उससे दुष्कर्म करता रहा। छात्रा के अनुसार जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोप है कि युवक ने उसे बुरी तरह पीटा और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। उसे धमकी दी कि यदि किसी से कहा तो वह उसे नेट पर डाल देगा। छात्रा का आरोप हैं कि कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने उसे सिटी स्टेशन के पास बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ देकर हत्या करने के इरादे से रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। इस दौरान युवक के परिजन भी मौजूद बताए गए। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें