फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर चोरी कर भाग रहे बदमाश पकड़े

विज्ञापन
दबथुआ गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया मोटर चोरी कर ले जा रहा स्कूटी सवार चोर की पिटाई करते लो? - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
मोटर चोरी कर भाग रहे बदमाश पकड़े
विज्ञापन

सरधना। दबथुवा के ग्रामीणों ने सोमवार रात नलकूपों से मोटर चोरी कर ला रहे दो बदमाशों को दबोच लिया। ग्रामीणों से एक बदमाश छूटकर भाग निकला, जबकि दूसरे के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में काफी समय से नलकूपों से मोटर, स्टार्टर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार रात दो बदमाश स्कूटर पर मोटर चोरी कर ला रहे थे। दबथुवा के ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। किसानों ने नलकूपों की जांच की तो पता चला कि दारा पुत्र धर्मवीर और जोगेंद्र पुत्र काले की नलकूप से मोटर चोरी हुए हैं। दाताराम पुत्र नेत्रराम व राजपाल के नलकूप में कुंबल कर रखे हैं। किसान ग्रामीणों को बंधक बना रहे थे, तभी एक बदमाश छूटकर भगाने में कामयाब रहा। आक्रोशित किसानों ने बदमाश की जमकर धुनाई की और स्कूटी में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को माल समेत कोतवाली ले आई। कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को किसान कोतवाली पहुंच गए। एसओ उपेंद्र मलिक ने उन्हें जल्द पूरे गिरोह को पकड़ने का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें