फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराकर थाने के पास पहुंचा चोर पकड़ा

विज्ञापन
7बी-नगर से बाइक चोरी करने वाले चोर से पूछताछ करती पुलिस। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
बाइक चुराकर थाने के पास पहुंचा चोर पकड़ा
विज्ञापन

मवाना। नगर से रविवार सुबह चोरी हुई बाइक को पुलिस ने चंद घंटों में चोर को बाइक सहित पकड़ लिया7 जबकि उसके तीन साथी फरार हैं।
बहसूमा थाना क्षेत्र के फतहपुर हंसापुर गांव निवासी सतेंद्र पाल पुत्र विक्रम जैनर किसी काम से रविवार को नगर में आये थे। नगर स्थित एक अस्पताल के सामने बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और पीड़ित को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस की माने तो थाने के पास खड़े एक युवक को देखा जो सीसीटीवी कैमरें में आ रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की माने तो आरोपी ने बाइक चोरी करना कबूला। पुलिस ने निशानदेही पर फलावदा थाना क्षेत्र के एक जंगल से वह चोरी हुई बाइक बरामद कर ली। आरोपी ने नाम खतौली गांव अनती निवासी आशू बताया है। पुलिस आरोपी के अन्य तीन साथियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि फरार चोरों की तलाश जारी है। पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें