फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांधी आश्रम में धरना दे रहे कर्मचारियों के टेंट में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गांधी आश्रम परिसर में भ्रष्टाचार के खिलाफ करीब एक वर्ष से धरना दे रहे कर्मचारियों के टेंट में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। टेंट में सो रहे कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। वे आग की चपेट में आने से बच गए। आग से टेंट के साथ तख्त और अन्य सामान जल गया। कर्मचारियों ने गांधी आश्रम प्रबंध समिति के पदाधिकारियों पर आग लगाने की आशंका जताकर नौचंदी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम कर्मचारी संगठन का भ्रष्टाचार के खिलाफ नौ अक्तूबर 2023 से सांकेतिक धरना चल रहा है। कर्मचारी संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठन के संरक्षक अनंत कौशिक ने बताया कि रविवार रात वह धरना स्थल पर ही टेंट में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे किसी ने टेंट में आग लगा दी। अचानक उनकी आंख खुल गई। यह आग पूरे टेंट में फैल गई थी। इसके बाद अन्य कर्मचारी पहुंचे। उनकी मदद से आग पर काबू किया गया।
सोमवार को कर्मचारी चंद्रशेखर गुप्ता, भोला यादव, कमलेश कश्यप, जुगनू यादव, मयंक कौशिक, अनुज, पार्थ और तारकेश्वर नौचंदी थाने पहुंचे। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों पर आग लगाने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें