फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर बना, अब देश में बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून : तोगड़िया

Fri, 20 Dec 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। अब उनका विश्वास है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनेगा।
विज्ञापन

कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आठ प्रतिशत हिंदू रह गया है। बीस प्रतिशत हिंदू अत्याचार दमन के कारण पलायन कर भारत में आ गए, लेकिन अभी अत्याचार नहीं रुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को भारत में कहीं भी बक्शा ना जाए।
कहा कि जिस प्रकार से अयोध्या में भगवान श्रीराम को घर मिला है, ऐसे ही हर गरीब हिंदू को रहने के लिए पक्का घर, बच्चों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार, परिवार को स्वास्थ्य लाभ और किसानों को उनकी फसल का दाम मिले, तभी देश खुशहाल होगा। इससे पहले रामपुर मनिहारान पहुंचने पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी प्रेमपाल, प्रदीप त्यागी, बृजेश राणा, जिलाध्यक्ष विकास सैनी, अरुण गुप्ता, पंकज, डॉ. अजय सैनी, अरविंद भटनागर, सत्यवीर ठाकुर, सुनील, आदित्य, आकाश, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें