फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर बुलाकर की दो युवकों ने छेड़छाड़, फिर सोशल मीडिया पर वीडियो कर दिया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को घर बुलाकर की दो युवकों ने छेड़छाड़, फिर सोशल मीडिया पर वीडियो कर दिया वायरल
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। दोनों आरोपी युवकों ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। पीड़ित किशोरी के पिता ने जानी थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एक आरोपी वर्तमान ग्राम प्रधान का पुत्र बताया गया है।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व दो युवकों ने अपने घर बुलाकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, दोनों युवकों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक किशोरी को अपने पास बुलाने के लिए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। किशोरी के न मानने पर दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। चार-पांच दिन पूर्व दोनों युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का बनाया गया वीडियो गांव के युवकों के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी बुधवार को किशोरी के परिजनों को मिली। किशोरी के पिता बुधवार शाम ग्रामीणों के साथ जानी थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एक आरोपी ग्राम प्रधान का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें