फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ एकेडमी और ट्रांसलम की टीम ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए तीन मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच खेले गए। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और ट्रांसलम की टीम ने जीत प्राप्त की।
पहले मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। इसमें मुआज ने 57, विराट ने 56, दक्ष ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हार्दिक, आरध्य ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी दिल्ली रोड की टीम 18.2 ओवर में 170 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आरव ने 39, युवराज ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में रहमान ने तीन, श्रेयांश ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मुआज और विराट रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ट्रांसलम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 117 रन बनाए। इसमें सक्षम ने 27, एकांश ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में रंदीप ने तीन, हार्दिक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्रा पब्लिक स्कूल की टीम 116 रन ही बना सकी। इसमें रंदीप ने 73 रन बनाए। गेंदबाजी में वीर ने तीन, अनमोल ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच वीर रहे। तीसरे मैच में ऋषभ एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 117 रन बनाए। इसमें चिराग ने 45, विराट ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभांश ने तीन और रणदीप ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्रा इंटरनेशनल की टीम 97 रन ही बना सकी। इसमें सूर्यांश ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, सुभान ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच चिराग रहे। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को भी तीन मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें