मेरठ। प्रदेशीय विद्यालय हॉकी अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 सितंबर तक झांसी में किया गया। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में एसडी सदर के 11 खिलाड़ियों ने मेरठ मंडल टीम से प्रतिनिधित्व करते शानदार प्रदर्शन किया। वहां से लौटने पर शुक्रवार सुबह मुख्य अतिथि सीओ कैंट नवीना शुक्ला, प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग सहित अन्य ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र पिथोरिया, सुमन प्रकाश, पूजा गुप्ता, कौशल चौधरी , आत्माराम आदि मौजूद रहे। संवाद