डीएपी खाद नही मिलने पर सांसद अरूण गोविल से मिलकर उन्हे ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। क्षेत्र में डीएपी खाद न मिलने पर क्षेत्र के किसान सांसद अरुण गोविल से मिले और खाद की समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।
भाजपा माछरा मंडल के किसान भाजपा माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी के नेतृत्व में भाजपा सांसद अरुण गोविल के कैंप कार्यालय पर पहुंचे तथा क्षेत्र की सरकारी साधन समितियों पर डीएपी आदि खाद की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने डीएम से वार्ता की और शीघ्र ही समितिंयो पर डीएपी पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कृष्ण त्यागी, अमरजीत सिंह उर्फ सोनू, विनोद शर्मा, पदम सिंह, धूम सिंह, मनवीर मलिक, रूपक सिंह आदि रहे।