फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंक्चुअरि में टीम ने प्रवासी पक्षियों पर रखी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। देश के कई राज्यों में लगातार बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बृहस्पतिवार को वन विभाग और चिकित्सा विभाग की टीम ने सेंक्चुअरि में वेटलैंड और पोल्ट्री फॉर्म का निरीक्षण किया। पोल्ट्री फार्म संचालकों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध अवस्था में पक्षी दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दें।
विज्ञापन

सेंक्चुअरि में आए सैकड़ों प्रजाति के प्रवासी पक्षियों की मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद कुमार और राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी हस्तिनापुर राकेश कुमार के निर्देशन में टीम ने भीमकुंड गांव के समीप वेटलैंड में निरीक्षण किया। प्रवासी पक्षियों पर नजर रखी। मृत पक्षियों को तलाश किया, लेकिन कोई पक्षी नहीं मिला। पोल्ट्री फार्म संचालकों से कहा कि किसी भी मुर्गे या मुर्गियों में संदिग्ध लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दें। बिना मास्क के पोल्ट्री फार्म में प्रवेश ना करें। बाहरी व्यक्ति को भी प्रवेश न करने दें। डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने बताया कि टीम के साथ भीकुंड शेरपुर, सिर्जोपुर आदि दर्जनों गांवों में पक्षियों पर नजर रखी गई। किसी भी विदेशी पक्षी या पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें