फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को सम्मोहित कर कुंडल लूट ले गए

विज्ञापन
शिक्षिका पूजा जिसको सम्मोहित कर बदमाश कानों के कुंडल ले गए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। शिक्षिका को सम्मोहित कर दो बदमाश शिक्षिका के कानों के सोने के कुंडल लूट ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर रोड निवासी पूजा एएस इंटर काॅलेज में प्राइवेट शिक्षक के रूप में शिक्षण का कार्य करती है। पूजा की बहन आरती भी उसके साथ ही उक्त काॅलेज में ही प्राइवेट शिक्षिका है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर 1:30 बजे के आसपास दोनों बहन पैदल ही घर के जा रही थी। सुभाष चौक से आरती टेंपो पकड़कर हस्तिनापुर के लिए रवाना हो गई। वहीं, पूजा जैसे ही पैदल चली तो कुछ दूर चलते ही एक व्यक्ति मिला। उसने आंखों के अस्पताल के बारे में पूजा से पूछा। इसी दौरान दूसरा युवक भी आ गया। पूजा का कहना है कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने उसे सम्मोहित कर उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए और उनको लेकर भाग गए। उनके जाने के बाद उसे होश आया और उसने घर पर सूचना दी। बाद में थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी है।

शिक्षिका पूजा जिसको सम्मोहित कर बदमाश कानों के कुंडल ले गए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें